UPPSC ने विभिन्न पदों पर निकाली बंपर भर्ती, यहाँ जानिए कैसे करें आवेदन?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने आर्किटेक्चर असिस्टेंट, एस्टेट मैनेजर और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए इच्छुक है वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल 37 पदों पर भर्ती
बता दें की कुल 37 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें आर्किटेक्चर असिस्टेंट के 14 पद, एस्टेट मैनेजर के 11 पद और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 12 पर शामिल हैं। इसके अलावा अलग भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर के 10 पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

3 सितंबर को आवेदन की अंतिम तारीख
इस भर्ती के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 3 सितंबर है। आवेदन फीस जमा करने की 3 सितंबर को अंतिम तिथि है वहीं आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 10 सितंबर निर्धारित है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। कंप्यूटर में ओ लेवल सर्टिफिकेट या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़