दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सराहनीय पहल, पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर दान केंद्र ‘अर्पण’ का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र 'अर्पण' का उद्घाटन किया है।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने सेवा, सहयोग और स्वच्छ दिल्ली की दिशा में सराहनीय पहल की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के दान केंद्र ‘अर्पण’ का उद्घाटन किया है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की यह पहल राजधानी में सतत अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम है। दिल्ली सरकार लोगों को उपयोग योग्य कपड़ों को फेंकने के बजाय दान देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है ताकि इसका पुनः उपयोग किया जा सके।

नागरिकों को दान के लिए प्रोत्साहन
दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अपने पुराने, उपयोग योग्य कपड़े दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि उनका पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण,अपसाइक्लिंग किया जा सके। जिसके बाद ये कपड़े जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक पहुँच सके। इससे न सिर्फ कचरा प्रबंधन में मदद मिलेगा साथ ही इससे वस्त्र अपशिष्ट में कमी आएगी। इसके जरिए महिलाओं को भी आजीविका के अवसर मिलेंगे। इस पहल से महिलायें कपड़ों के संग्रहण, छंटाई और प्रसंस्करण से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं।

10 स्टेशनों पर बनेंगे ‘अर्पण’ दान केंद्र
बता दें कि दिल्ली सरकार के इस अभियान के तहत दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर ‘अर्पण’ दान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जहां लोग आसानी से इस अभियान से जुड़ सकते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पुराने, उपयोग योग्य कपड़े दान जरूर करें और स्वच्छ, हरित दिल्ली के निर्माण में अपना योगदान दें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़