केंद्र सरकार ने भव्य-रसायन योजना को दी मंजूरी, तीन समर्पित रासायनिक पार्क होंगे स्थापित

केंद्र सरकार ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए भव्य-रसायन योजना को मंजूरी दे दी है।

केंद्र सरकार ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए भव्य-रसायन योजना को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन को मंजूरी दी है। बता दें की वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी गई।

3,030 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन
देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कुल 3,030 करोड़ रुपये का वित्तीय आवंटन किया जाएगा। इसमें से 3,000 करोड़ रुपये पार्क की भीतरी अवसंरचना सुविधाओं और बुनियादी उपयोगिताओं की स्थापना की लागत को पूरा करेंगे। वहीं 30 करोड़ रुपये प्रशासनिक व्यय के रूप में आवंटित किए जाएंगे।

योजना की अवधि पांच वर्ष
बता दें कि केंद्र सरकार की यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी। इस योजना की अवधि पांच वर्षों की है। सरकार इस योजना के तहत प्रत्येक पार्क के लिए संबंधित राज्य सरकार की ओर से न्यूनतम 500 करोड़ रुपये का योगदान करेगी और 1,000 करोड़ रुपये तक का अनुदान प्रदान करेगी ।

निर्यात को बढ़ावा मिलेगा
केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भव्य रसायन योजना से देश में रसायन उद्योग की पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूती मिल सकती है। यह योजना साझा बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से उत्पादन लागत और माल ढुलाई खर्च कम करेगी। केंद्र सरकार की इस योजना से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा जबकि आयात पर निर्भरता घटेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़