दिल्ली सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक मजबूत बनाने के लिए बड़ी पहल की है। सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता देने को मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना हैं।
महिलाओं ने जताया सीएम का आभार
दिल्ली सरकार के इस फैसले पर सभी महिलाओं ने खुशी जाहिर की है। सीएम रेखा गुप्ता के इस फैसले के बाद कई महिलायें दिल्ली सचिवालय भी पहुंचीं और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता के इस फैसले को महिलाओं के लिए वरदान बताया। महिलाओं का मानना है कि सरकार के इस फैसले से उन्हें आर्थिक तौर पर बहुत मदद मिलेगी।
1 अगस्त से पंजीकरण होगा शुरू
वही इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि, “आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। 1 अगस्त से दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो रहा है। बता दें कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनी रहेगी।
महिलायें आर्थिक रूप से होंगी सशक्त
दिल्ली सरकार का मानना है की उनके फैसले से महिलाओं की नियमित आर्थिक सहायता मिलेगी। जिससे महिलाओं को घरेलू जरूरतों, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक खर्चों में सहयोग मिलेगा। यह योजना नारी शक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार हर बेटी, हर बहन और हर परिवार के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर समर्पित रहेगी”।
योजना के तहत पात्रता शर्तें
वहीं दिल्ली सरकार ने इस योजना को लेकर कुछ पात्रता शर्तें भी निर्धारित की हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली की स्थायी निवासी हों। महिलाओं का का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य होगा ताकि DBT के माध्यम से राशि सीधे खाते में भेजी जा सके। वहीं आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख या उससे कम होनी चाहिए। साथ ही लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।












