केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कर्नाटक-केरल के सांसदों के साथ मंथन, टीबी-मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने संसद के मानसून सत्र के दौरान कर्नाटक और केरल के सांसदों से मुलाकात की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने संसद के मानसून सत्र के दौरान कर्नाटक और केरल के सांसदों से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और अन्य सांसद भी मौजूद रहे। बता दें कि यह बैठक “टीबी-मुक्त भारत के लिए सांसदों की अग्रणी भूमिका” विषय पर आयोजित की गई। जिसमें कर्नाटक और केरल से लोकसभा और राज्यसभा के विभिन्न दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया।

विभिन्न राज्यों के सांसदों के साथ बैठकें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई यह बैठक देश के विभिन्न राज्यों के सांसदों के साथ आयोजित किए जा रहे जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा थी। इस श्रृंखला के अंतर्गत पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु और अन्य राज्यों के सांसदों के साथ भी बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

टीबी-मुक्त भारत अभियान की समीक्षा
जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 100-दिवसीय टीबी-मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हुई प्रगति की समीक्षा की गई। भारत में टीबी उन्मूलन के प्रयासों को गति देने के लिए ये अभियान दो चरणों में लागू किया गया। इस अभियान का पहला चरण 7 दिसंबर 2024 को शुरू किया गया था, जिसमें शुरुआत में 347 उच्च-प्राथमिकता वाले जिलों को शामिल किया गया था। बाद में इसका विस्तार पूरे देश में किया गया और यह चरण 24 मार्च 2025 को समाप्त हुआ।

टीबी संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा
वहीं इस अभियान का दूसरा चरण 24 मार्च 2026 को शुरू किया गया था। इस अभियान का दूसरा चरण जुलाई 2026 में समाप्त हुआ। इस चरण में देशभर के लगभग 1.58 लाख उच्च-जोखिम वाले गांवों और शहरी वार्डों को शामिल किया गया। बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीबी संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़