दिल्ली में 1,368 युवा शिक्षकों को रोजगार का तोहफा, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

दिल्ली के भारत मंडपम में आज नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

दिल्ली के भारत मंडपम में आज नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी 1,368 नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जिससे युवा शिक्षकों को सरकारी सेवा में योगदान का अवसर मिलेगा।  

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
दिल्ली के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में 1,368 नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार दिल्ली के युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी 1,368 नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इन युवा शिक्षकों के आने से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी”।

रोजगार सृजन केंद्र सरकार की प्राथमिकता
रोजगार सृजन और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को केंद्र सरकार प्राथमिकता दे रही है। नवनियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति को दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़