पश्चिम बंगाल में तीन नए कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन, अमित शाह बोले-“चुनावों में जनता से किया वादा पूरा”

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे। इस दौरान अमित शाह ने सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे। इस दौरान अमित शाह ने सिलिगुड़ी में तीन नए कानूनों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी, केन्द्रीय गृह सचिव गोविन्द मोहन और आसूचना ब्यूरो के निदेशक महेश दीक्षित मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गह मंत्रीअमित शाह ने कहा कि पूरे देश में तीन नए कानूनों पर अमल शुरु हो गया था लेकिन इसके बावजूद पश्चिम बंगाल की पूर्व सरकार ने इसके नोटिफिकेशन नहीं जारी किए। अमित शाह ने कहा कि पूर्व सरकार ने ऐसा इसीलिए नहीं होने दिया क्योंकि तीन नए कानून पर अमल होते ही यहां सिंडिकेट, कट मनी, टोल टैक्स और भय का साम्राज्य समाप्त हो जाता।

“चुनावों में जनता से किया वादा पूरा”
अमित शाह ने कहा कि, “हमारी सरकार ने पश्चिम बंगाल के चुनावों में जनता से वादा किया ता कि हम भय नहीं भरोसे की सरकार देंगे। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी जी ने पद संभालते ही सबसे पहले तीन नए कानूनों को राज्य में लागू करने का काम किया, जिससे भय की जगह भरोसे की सरकार की शुरूआत हुई। चुनावों में किया हमारा वादा हमारी सरकार ने पूरा किया। “

नई न्याय प्रणाली पीड़ित-केन्द्रित
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय प्रणाली दंड-केन्द्रित नहीं बल्कि पीड़ित-केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि इन तीन नए कानूनों के तहत महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी गई है। 7 साल से ज्यादा सज़ा के प्रावधान वाले सभी मामलों में फॉरेन्सिक विज़िट और रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया गया है। सभी ई-डॉक्यूमेंट स्वीकारने के लिए अब अदालतें न्यायिक रूप से बाध्य हैं। सिख दंगों में तीन दशकों के बाद भी न्याय नहीं हुआ, भोपाल गैस त्रासदी में न्याय मिलने में 26 साल लगे, अजमेर सामूहिक दुष्कर्म में 32 साल लग गए। अब इन तीन T-‘Technology,Transparency और Timeline’ से पूरी न्याय व्यवस्था बदलने वाली है।

न्यायिक व्यवस्था बदल रही
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब बंगाल में दो काम हो रहे हैं। पहला, न्यायिक व्यवस्था बदल रही है और टोल टैक्स, सिंडिकेट, कट मनी और भ्रष्टाचार का खात्मा हो रहा है। अब सरकार जनता के साथ खड़ी दिख रही है। उन्होंने कहा कि पहले यहां कैडर का राज था, कम्युनिस्टों के शासन में भी कैडर का राज था और पूर्व सरकार में गुंडों के कैडर का राज था। अब शुभेन्दु सरकार में कानून का राज प्रस्थापित हो गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़