सीएम धामी ने दो अहम परियोजनाओं के लिए राशि की मंजूर, पौड़ी में सड़क और पुल निर्माण के लिए 6.76 करोड़ रुपये स्वीकृत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए करोड़ों की धनराशि मंजूर की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए करोड़ों की धनराशि मंजूर की है। यह जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौड़ी और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं है। जिसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुल 6.76 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से संबंधित क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होगा। इसके साथ ही आवागमन ज्यादा सुगम और सुरक्षित होगा।

पहली परियोजना के लिए 3.45 करोड़ रुपये मंजूर
बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कल्जीखाल में कांसखेत-असगढ़-घंडियालधार-अलासू-कुनकुली मोटर मार्ग के किलोमीटर 13 से 17 के मध्य सुधारीकरण कार्य के लिए 3.45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

दूसरी परियोजना के लिए 3.31 करोड़ रुपये मंजूर
वहीं, कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में 36 मीटर स्पान डबल लेन सेतु के निर्माण के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 3.31 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस पुल के निर्माण से न सिर्फ क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी साथ ही लोगों की यात्रा सुविधाजनक बनेगी।

लोगों को मिलेगी सुविधाजनक यात्रा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से स्वीकृत इन दोनों परियोजनाओं को जिले की सड़क और पुल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन परियोजनाओं से लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़