तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के शिवकाशी तालुक के सेंगामालापट्टी में 26 जुलाई की सुबह एक अवैध आतिशबाजी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादेस में चार लोगों की जान चली गई। जिस पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
4 लाख रुपए की सहायता राशि
मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना को लेकर दुख जताया। साथ ही मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। इस पर सीएम ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री जन राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए।
कानूनी कार्रवाई के निर्देश
इसके साथ ही मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे ऐसी आतिशबाजी इकाईयों की पहचान करें जो बिना उचित अनुमति के या कानून का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रही हों। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हादसे में गई थी 4 लोगों की जान
बता दें कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट के बाद लगी भीषण आग और लगातार हुए धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। बताया जा रहा है की इस फैक्ट्री में कथित तौर पर पटाखे बनाने का काम चल रहा था। तेज धमाके से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। साथ ही चार लोगों की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोदाम बिना किसी अनुमति के संचालित किया जा रहा था। वहीं जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।












