सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री जन सेवा सदन’ में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के अभियान को भव्य बनाने की अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'मुख्यमंत्री जन सेवा सदन' में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री जन सेवा सदन’ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूती देने की दिशा में काम किया है। इसके तहत दिल्ली में भव्य तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें सीएम रेखा गुप्ता समेत मंत्रियों, विधायकों और युवाओं की भारी संख्या में भागीदारी रही। अब सीएम रेखा गुप्ता ने ‘मुख्यमंत्री जन सेवा सदन’ में तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में फिर हिस्सा लिया।

“राष्ट्रीय उत्सव में बदला अभियान”
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “तिरंगा हमारे गौरव, एकता और देश के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ने इसे एक ऐसे राष्ट्रीय उत्सव में बदल दिया है जिसे हर कोई मनाता है”।

सीएम की नागरिकों से अपील
इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएँ, उसके साथ सेल्फी लें और देशभक्ति के इस शानदार अभियान को और भी भव्य बनाने के लिए उसे https://harghartiranga.com पर अपलोड करें”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़