दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गाजीपुर ड्रेन से हिंडन नहर तक 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज का उद्घाटन किया। इससे दिल्ली में सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद रहे। साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक रविंद्र नेगी, रविकांत, ज़िला अध्यक्ष विजेंद्र धामा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
रोज़ाना की यात्रा में समय की बचत
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “इस नई कनेक्टिविटी से कोंडली, कल्याणपुरी, गाजीपुर और आसपास के इलाकों में लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा। इससे जाम की समस्या भी राहत मिलेगी। 2-लेन स्लिप रोड ब्रिज से रोज़ाना की यात्रा में समय की बचत होगी”। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “हमारी कोशिश है कि दिल्ली में विकास का लाभ लोगों के रोज़मर्रा के जीवन में सीधे तौर पर दिखाई दे। बेहतर सड़कों, सुगम ट्रैफिक और आधुनिक कनेक्टिविटी के माध्यम से हमारी सरकार दिल्लीवासियों के लिए ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ की दिशा में लगातार सुधार कर रही है”।
रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर काम कर रही है। उनका कहना है कि बेहतर सड़कें और कनेक्टिविटी लोगों के रोजाना सफर को आसान बनाने में मदद करती हैं। सरकार का फोकस ऐसी सुविधाएं तैयार करने पर है,जिससे लोगों को कम समय में और ज्यादा आराम से अपने काम की जगह तक पहुंचने में मदद मिले।












