सीएम रेखा गुप्ता की प्रदूषण से निपटने के लिए बड़ी घोषणा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण कार्यों पर रहेगा बैन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ी घोषणा की है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने यह घोषणा सर्दियों में हवा के प्रदूषण से निपटने के उपायों के तहत की है। जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने किया पोस्ट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “10 दिसंबर से 20 जनवरी तक कंस्ट्रक्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। अगर आपको कोई उल्लंघन दिखे, तो MCD, अपने MLA या सीधे मुझे बताएं।”

नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसके तहत नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिसके तहत 500 वर्ग मीटर से बड़े निर्माण स्थलों की निगरानी कि जाएगी। दिल्ली सरकार के ‘डस्ट पोर्टल’ और AI-पावर्ड कैमरों से कड़ी निगरानी की जाएगी। दिल्ली सरकार ने लोगों से यह भी अपील की कि वे नियमों के उल्लंघन की जानकारी अधिकारियों को दें।

पिछली सर्दियों में नियमों का उल्लंघन हुआ
इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सर्दियों में हुए उल्लंघनों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जब ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (GRAP) के तहत पाबंदियों के बावजूद कुछ जगहों पर कंस्ट्रक्शन का काम जारी रहा था। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “पिछली बार, GRAP के तहत भी कुछ जगहों पर कवर के पीछे कंस्ट्रक्शन का काम जारी रहा था।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़