दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘जन सुनवाई’, अधिकारियों को शिकायतों के जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में 'जन सुनवाई' की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में ‘जन सुनवाई’ की। इस दौरान लोग अपनी समस्याएं लेकर सीएम रेखा गुप्ता के समक्ष पहुंचे। अपने समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों से सीएम रेखा गुप्ता ने मुलाकात की और उनकी शिकायतें को गंभीरता से सुना। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर उचित समाधान किया जाए। जो भी मुद्दे लोगों ने जन सुनवाई में उठाए हैं उन पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हर नागरिक की बात सम्मान से सुनें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बार फिर नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि लोगों की हर शिकायत या सुझाव सरकार के प्रति उनके भरोसे और उम्मीदों को दर्शाता है। सीएम ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है कि हर नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जाए। वहीं जिन लोगों को सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, उन तक समय पर और प्रभावी ढंग से सरकारी सेवाएं और प्रशासन पहुँचे।

अधिकारियों को जरूरी निर्देश
सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की लोगों की समस्याओं को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही न की जाए और जल्द-से-जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। ताकि दिल्ली सरकार के प्रति लोगों का अटूट विश्वास बना रहे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़