दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर्वोदय विद्यालय, पीतमपुरा में नई STEM इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया। इस लैब को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। ताकि इस आधुनिक लैब के माध्यम से छात्र अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके। छात्रों को प्रयोगात्मक शिक्षा, रचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इस लैब में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हर छात्र को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि दिल्ली का हर विद्यार्थी बड़े-बड़े सपने देखे और उन्हें साकार करने के लिए आधुनिक अवसर प्राप्त करे। इसी दिशा में दिल्ली सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विश्वस्तरीय शिक्षण सुविधाओं का विस्तार हो यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
बता दें कि सर्वोदय विद्यालय, पीतमपुरा में स्थापित यह अत्याधुनिक STEM Innovation Lab भारत के प्रख्यात क्रिकेटर और Da One Group के चेयरमैन शिखर धवन की पहल, शिखर धवन फाउंडेशन की संचालिका सोफी धवन और HMD Global के CEO एवं South Asia Head रवि कुंवर और HMD Global के सहयोग से स्थापित की गई है। इस लैब में अब छात्रों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इससे हर छात्र भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार होगा।












