दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ शुरू की है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह योजना 1 अगस्त 2026 को लागू की गई थी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए दिल्ली सरकार के आधिकारिक लक्ष्मी योजना पोर्टल पर महिलायें रजिस्ट्रेशन कर रही हैं।
महिलाओं का रिकॉर्डतोड़ रजिस्ट्रेशन
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि “हमने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ शुरू की है, जिसके तहत हमने ज़रूरतमंद बहनों को हर महीने 2,500 देना शुरू कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “मुझे खुशी है कि इतने कम समय में हमारी लगभग 7 लाख 25 हजार बहनों ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है। हमारा लक्ष्य इस योजना के तहत 17 लाख बहनों को लाभ पहुँचाना है”।
हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत दिल्ली सरकार के आधिकारिक लक्ष्मी योजना पोर्टल dly.delhi.gov.in पर महिलाओं की ओर से रिकॉर्डतोड़ रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनेंगी।












