दिल्ली सरकार की ‘विद्या वाहिनी’ योजना, पहले चरण में 3 हजार छात्राओं को लाभ

दिल्ली सीएम 'विद्या वाहिनी' योजना का शुभारंभ करेंगी। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की जाएंगी।

दिल्ली सरकार छात्राओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छात्राओं के लिए बड़ी योजना का शुभारंभ करेंगी। दिल्ली सीएम ‘विद्या वाहिनी’ योजना का शुभारंभ करेंगी। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की जाएंगी। छात्राओं के लिए यह योजना वरदान साबित होने वाली है।  स्कूल जाने के लिए फिर छात्राओं को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पहले चरण में 3 हजार छात्राओं को लाभ
पूर्वी विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ होने वाला है। बता दें की इस योजना के पहले चरण में 3 हजार छात्राओं को साइकिलें वितरित की जाएंगी। इसके बाद अगले एक महीने के अंदर दिल्ली की करीब 1.40 लाख छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलने वाला है।  

सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “दिल्ली की बेटियां केवल अपने सपने नहीं संजोतीं, वे एक विकसित, शिक्षित और समर्थ दिल्ली का भविष्य भी गढ़ती हैं। विद्या वाहिनी योजना उनके इसी सफर की नई साथी है। दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 3,000 बेटियों को साइकिलें भेंट की जाएंगी। ये साइकिलें हमारी बेटियों के लिए समय बचाने वाली, आत्मविश्वास बढ़ाने वाली और हर सुबह को नए उत्साह और नई उम्मीद से भरने वाली साथी बनेंगी।”

छात्राओं को मिलेगी सुविधा
इस योजना से छात्राओं को बहुत सुविधा मिलेगी। परिवहन खर्च में कमी आएगी। वहीं सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा। दिल्ली की ज्यादा से ज्यादा बेटियां नियमित रूप से स्कूल पहुंच सकेंगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़