दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना, 26 अगस्त को पात्र महिलाओं को मिलेंगे मंज़ूरी पत्र

26 अगस्त को दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत, पात्र महिलाओं को मंज़ूरी पत्र मिलेंगे और 1 सितंबर से हर महीने 2,500 रुपए सीधे उनके बैंक खातों में पहुँचेंगे।

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाखों महिलायें अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। अब वो अवसर भी नजदीक आ गया है जब लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने वाला है। 26 अगस्त को दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत, पात्र महिलाओं को मंज़ूरी पत्र मिलेंगे और 1 सितंबर से हर महीने 2,500 रुपए सीधे उनके बैंक खातों में पहुँचेंगे।

पात्र महिलाओं को मंज़ूरी पत्र मिलेंगे
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “26 अगस्त का दिन दिल्ली की लाखों महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद, नया आत्मविश्वास और अपने सपनों को पूरा करने के लिए नई ताकत लेकर आएगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत, पात्र महिलाओं को मंज़ूरी पत्र मिलेंगे और 1 सितंबर से हर महीने 2,500 रुपए सीधे उनके बैंक खातों में पहुँचेंगे। यह राशि उनकी ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करेगी, उनके सपनों को नया हौसला देगी और दिल्ली की बहनों को आत्मविश्वास के साथ अपने फ़ैसले लेने के लिए सशक्त बनाएगी”।

योजना को लेकर ज़बरदस्त उत्साह
मुख्यमंत्री ने कहा कि, “दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर लोगों में जो ज़बरदस्त उत्साह है, वो अपने आप में बहुत कुछ कहता है। लाखों महिलाएँ पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं और बड़ी संख्या में बहनें लगातार सशक्तिकरण के इस सफ़र से जुड़ रही हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। आप भी जुड़ें और आत्मनिर्भरता की ओर इस नई शुरुआत का हिस्सा बनें”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़