पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के  सार्वजनिक जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन

दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के प्रेरणादायक सार्वजनिक जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया।

दिल्ली में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के प्रेरणादायक सार्वजनिक जीवन पर आधारित पुस्तक ‘पॉपुलर लीडर वेंकैया नायडू: द अनसीज़िंग जर्नी ऑफ़ एन एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीडर फ्रॉम उदयगिरि टू वाइस प्रेसिडेंट’ का विमोचन समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। हिंदी में लिखित  पुस्तक के लेखक पूर्व राज्यसभा सांसद वाई. लक्ष्मी प्रसाद हैं।

“पाठकों को मिलेगी प्रेरणा”
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “यह जीवनी केवल घटनाओं का संकलन नहीं, बल्कि वेंकैया नायडू के व्यक्तित्व, संघर्ष, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इस पुस्तक से पाठकों को प्रेरणा मिलेगी।

“विचारों, संघर्षों और योगदान से होंगे परिचित”
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि यह पुस्तक पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक यात्रा के साथ उनके विचारों, संघर्षों और योगदान से हमें परिचित कराती है।

“सार्वजनिक जीवन के कई अहम अध्याय”
सीएम रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि, “यह पुस्तक वेंकैया नायडू की लंबी सार्वजनिक यात्रा और राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों, अनुभवों और विचारों को समेटे हुए, यह पुस्तक पाठकों के समक्ष देश की लोकतांत्रिक यात्रा और सार्वजनिक जीवन के कई अहम अध्याय भी प्रस्तुत करती है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़