धामी सरकार ने कांवड़ियों के लिए लगाए चिकित्सा शिविर, अब तक शिवभक्तों 1.93 लाख से ज्यादा शिवभक्तों का हुआ निशुल्क उपचार

उत्तराखंड की धामी सरकार ने काँवड़ियों के लिए हर सुविधा देने का काम किया है।

उत्तराखंड की धामी सरकार ने काँवड़ियों के लिए हर सुविधा देने का काम किया है। काँवड़ियों के रहने के लिए विश्राम शिविरों से लेकर स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। ताकि शिवभक्तों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की चिंता न करनी पड़े। इसके लिए हरिद्वार में कांवड़ मेला के 11वें दिन भी स्वास्थ्य विभाग शिवभक्तों की सेवा में मुस्तैद रहा। दरअसल सीएम धामी के आदेशों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के सिंह के निर्देशन में जनपद में कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने या फिर चोट लगने पर तत्काल निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

1.93 लाख से ज्यादा शिवभक्तों को स्वास्थ्य सेवाएं
कांवड़ मेला के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के नोडल अधिकारी बनाए गए डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को विभिन्न चिकित्सा शिविरों में 31 हजार 739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया। यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 1 लाख 93 हजार 374 शिवभक्तों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल कांवड़ यात्रा में पहली बार 5 मेडिकल मोबाइल यूनिट को शामिल किया गया है।

शिवभक्तों से सीएमओ की अपील
सीएमओ डॉ.आर.के. सिंह ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान गर्मी और भीड़ को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बीच-बीच में विश्राम करें। पैदल चलने के कारण पैरों में छाले या दर्द की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़