भोपाल में ‘खेती नवाचार संवाद’ कार्यक्रम, सीएम मोहन यादव ने युवाओं से की खेती-किसानी से जुड़े रहने की अपील

'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत भोपाल में 'खेती नवाचार संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत भोपाल में ‘खेती नवाचार संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिरकत की। सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम में युवाओं से संवाद भी किया। सीएम ने युवाओं से अपील की है कि वे खेती-किसानी से जुड़े रहें। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने युवाओं से कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ खेती, पशुपालन और कृषि-आधारित उद्योगों को अपनाकर राज्य की समृद्धि में भागीदार बनें।

आधुनिक अवसरों से जोड़ने पर फोकस
सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि, “हमारी कोशिश है कि खेती को नई तकनीक, नवाचार और आधुनिक अवसरों से जोड़ा जाए, ताकि युवाओं के लिए रोज़गार और उद्यमिता के नए रास्ते खुल सकें। कृषि शिक्षा को बढ़ावा देना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फ़सलों का उचित मूल्य सुनिश्चित करना, MSP पर ख़रीद, भावांतर योजना और फ़ूड प्रोसेसिंग जैसे प्रयास किसानों को सशक्त बना रहे हैं”।

खेती और पशुपालन को बढ़ावा
इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग और युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा मौजूद रहे। बता दें कि राज्य की मोहन यादव सरकार का मकसद है कि युवाओं को आधुनिक तकनीकों के साथ खेती की ओर अग्रसर किया जाए। राज्य में खेती और पशुपालन को बढ़ावा देने पर सीएम मोहन यादव का विशेष फोकस है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़