मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव का खेलों को बढ़ावा, कहा- “खेलों के लिए हमारी सरकार सबकुछ करेगी”

सीएम मोहन यादव ने कहा कि खेलों के लिए हमारी सरकार सबकुछ करेगी।

भोपाल में राजा भोज मल्टी क्लास सेलिंग चैम्पियनशिप-2026 पुरस्कार वितरण और समापन समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि खेलों के लिए हमारी सरकार सबकुछ करेगी। सीएम मोहन यादव ने बताया कि हम प्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम बनाने वाले हैं।

राज्य में 18 खेलों में से 11 खेल अकादमियां
इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में कई सफल प्रयास भी किए है। सीएम मोहन यादव ने 18 खेलों में से 11 खेल अकादमियां राज्य में संचालित हैं। सरकार खेलों को लगातार प्रोत्साहित करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में आज बदलते दौर में मध्यप्रदेश रिकॉर्ड बना रहा है। ओलंपिक-एशियाड-कॉमनवेल्थ, सभी खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का योगदान जरूर होता है।

ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार भारत
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए भी तैयार है। भारत चाहता है कि उसे ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिले। सीएम ने कहा कि अब खेलों को खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रखा गया है, अब उसे कोर्स का हिस्सा बनाया गया है। अब खेलों के कोच को भी प्रमोशन दिया जा रहा है। हमने राज्य में सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया। जिसमें कोच भी असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर वाइस चांसलर के पद तक पहुंचें। सरकार अब खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच की भी चिंता कर रही है। इसके साथ ही सरकार खेलों का बजट भी लगातार बढ़ा रही है। सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़