उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर को करोड़ों की सौगात दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड और अनुदान राशि के चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को भी अन्नप्राशन कराया, उन्हें खिलौने भी दिए।
योजना का किसे मिलेगा लाभ?
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानिया, जहूराबाद व जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
सीएम योगी को भेंट की पेंटिंग
वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर तूलिका के जरिये हाथ से बनाए गए चित्र पर पड़ी। जिसे लेकर दो महिलाएं जनसभा स्थल पर खड़ी थीं। अपने भाषण के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को मंच पर लेकर आने को कहा। दोनों महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर अभिवादन किया और अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों की प्रशंसा की और हालचाल पूछते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया।












