‘PM पोषण योजना’ के तहत काम करने वाले मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान में लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैशलेस मेडिकल कार्ड बांटे। जिनसे 3.54 लाख रसोइयों को हर साल 5 लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी। सीएम योगी ने 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समझौते के पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। जिसे लेकर सीएम योगी मे रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार से ठीक पहले रसोइयों को मिले इस तोहफ़े के लिए हार्दिक बधाई दी।
2 लाख की तत्काल सहायता उपलब्ध
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि, “आज अत्यंत प्रसन्नता का क्षण है। रक्षाबंधन त्यौहार से पहले प्रदेशभर की 3.53 लाख से अधिक रसोइयों के लिए चार नई योजनाएं घोषित की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभी तक रसोइयों के लिए कोई सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं थी। लेकिन अब समझौते के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक में इनका खाता खुलवाया है। अब रसोइयों का पूरा मानदेय बैंक खाते में जाएगा। अगर इनके साथ कोई दुर्घटना होती है, कोई विकलांगता का शिकार हो जाता है, तो उस परिवार को बैंक तत्काल 2 लाख की सहायता उपलब्ध कराएगा।












