सीएम योगी ने PRD जवानों को दी बड़ी सौगात, प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिए जाने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PRD जवानों को बड़ी सौगात दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर ज़िले में महान योगी गुरु गोरखनाथ की तपस्थली पर प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PRD जवानों को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने PRD जवानों की दैनिक ड्यूटी भत्ता में वृद्धि करने की घोषणा की है। इसके साथ ही जवानों को सपरिवार हर साल पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज की सविधा देने की भी घोषणा की।

प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता
अपने कार्यकाल में इससे पहले तीन बार मुख्यमंत्री योगी ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके हैं। अब गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में चौथी बार इस बढ़ोतरी का ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि अब पीआरडी जवानों को 500 रुपये की जगह प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा पीआरडी जवानों के लिए 75 वर्ष में भत्ता राशि 250 रुपये तक ही थी जबकि विगत 8 वर्ष में ही यह 250 से बढ़कर 600 रुपये होने जा रहा है। यह वृद्धि सौ प्रतिशत से भी अधिक है।

PRD की बहुमंजिला बैरक की रखी आधारशिला
सीएम योगी ने इस अवसर पर 23 करोड़ की लागत से बनने वाली PRD की बहुमंजिला बैरक की आधारशिला भी रखी। साथ ही मुख्यमंत्री PRD कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हर मुश्किल हालात में पुलिस-प्रशासन का साथ देने वाले प्रांतीय रक्षक दल के सभी स्वयंसेवकों की सेवा-भावना और अनुशासन, राज्य की तरक्की और सुरक्षा का एक मज़बूत आधार हैं”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़