उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा वार, कहा- ‘2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक देश में न कांग्रेस आने वाली है और न उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आने वाली है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संकल्प दिवस समारोह में शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें साल 2027 की चिंता नहीं है। क्योंकि 2047 तक देश में न कांग्रेस आने वाली है और न उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आने वाली है।

भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन जिताएं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। जब से केन्द्र में मोदी की सरकार बनी है, गरीबों, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम हुआ है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा
इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुए अत्याचार को प्रदेश के लोग भूले नहीं हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को गुमराह किया गया और कुछ सीटें सपा ने अपने पक्ष में कर ली।

कांग्रेस और सपा पर तीखा प्रहार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की चाल-ढाल एक जैसी है। दोनों पार्टियों के लिए देश और दल से बड़ा अपना परिवार है। दोनों ही परिवारवाद की राजनीति पर काम करती है। इनके लिए देश, राज्य से बड़ा परिवार ही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़