उत्तराखंड की धामी सरकार का विकास योजनाओं पर फोकस,  विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 7 करोड़ किए मंजूर

सीएम धामी ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एंचोली जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए राशि को मंजूरी दे दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में सीएम धामी ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत एंचोली जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए राशि को मंजूरी दे दी है। इस के लिए 8.93 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण के लिए 40.53 लाख मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पुलिया नामे पंचायत खडीखाल में सडक से भारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक RCC खडिंजा रेलिंग मार्ग का निर्माण किये जाने के लिए 52.06 लाख मंजूर किए है।  इसकी पहली किश्त में 31.23 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मंदिरों के विकास कार्य और सौन्दर्यीकरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे है। जिनमें यथा-आवास, पेयजल, शौचालय मार्ग आदि का निर्माण होगा। इसके लिए धामी सरकार ने  97.09 लाख की स्वीकृति प्रदान की है और पहली किश्त में 58.25 लाख रुपए का अनुमोदन प्रदान किया है।  जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला नौगाव का सौन्दर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए 1.79 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी पहली किश्त में 1.07 करोड़ की धनराशि मंजूर किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मंदिरों की बदलेगी तस्वीर
इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी की ओर से जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मल्ली मनिला मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 98.80 लाख की मजूरी दी गई है। इसकी पहली किश्त में 59.28 लाख रुपए का अनुमोदन किया गया है।  जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के विकासखण्ड धौलादेवी के न्याय पंचायत क्षेत्र ध्याडी के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 98.50 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त में  59.1 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

निर्माण कार्यों के लिए धनराशि मंजूर
जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम रामबाग, ग्राम हरिपुरा एवं ग्राम पंचाननपुर में गोविन्द मंदिरधर्मशाला, मसीत मंदिरधर्मशाला और तालाब के पास मंदिरधर्मशाला का निर्माण करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से 2.54 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त में 1.02 करोड़ रुपए का अनुमोदन प्रदान किया गया है। जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपाताल से गाम पंचायत नाघर इंटर कालेज तक सीसी सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने के लिए  79.87 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी पहली किश्त में 47.92 लाख रुपए का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैरोली के आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स की ओर से निर्माण एवं ग्राम पंचायत बडपास में आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण किये जाने के लिए 3.89 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त में  1.87 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 मूर्ति स्थापित करने के लिए धनराशि मंजूर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखण्ड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किये जाने के लिए 32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़