उत्तराखंड की धामी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है। धामी सरकार की इन योजनाओं और प्रयासों का असर अब धरातल पर भी देखने को मिल रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य कि 3 लाख से ज्यादा महिलायें अब ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “यह आपके एक वोट की ताकत का ही नतीजा है कि आज उत्तराखंड की मातृशक्ति सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर राज्य के विकास में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। आज राज्य की 3 लाख से ज़्यादा महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। यह सिर्फ़ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की मातृशक्ति के आत्मविश्वास, क्षमता और बदलती तस्वीर की पहचान है”।
आजीविका कमा रही महिलायें
बता दें कि लखपति दीदी पहल महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इस पहल के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे कारोबार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। महिलायें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ रही है और स्थानीय उत्पादों, कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य गतिविधियों के जरिए अपनी आजीविका कमा रही हैं। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही है। इसके साथ ही महिलाओं को घर की जरूरतों में योगदान देने के साथ-साथ अपने फैसले खुद लेने का आत्मविश्वास भी मिल रहा है।












