ISRO में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तारीख कब?

ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से बंपर भर्ती निकाली गई है।

ISRO यानि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से बंपर भर्ती निकाली गई है। असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को अब एक्सटेंड कर दिया गया है। इसलिए जो भी उम्मीदवार किसी वजह से अपना आवेदन फॉर्म नहीं भर सकते थे उनके लिए अब यह अवसर बेहद खास है।

20 अगस्त आवेदन की अंतिम तारीख
ISRO में नौकरी का सपने देखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक अतिरिक्त मौका दिया गया है। अब आवेदन की अंतिम तारीख 20 अगस्त कर दी गई है। इसरो ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आवेदकों के लिए आयु सीमा
ISRO में असिस्टेंट और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास  भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरा किया होना अनिवार्य है। वहीं इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी गई है।

क्या है चयन प्रक्रिया?
लिखित परीक्षा और कौशल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को कौशल टेस्ट देना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़