राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए चयन प्रक्रिया जारी, 5200 से ज्यादा आवेदन हुए प्राप्त

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए अब तक 5 हजार 200 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसके लिए अब तक 5 हजार 200 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बता दें की बुधवार को ट्रस्ट की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में शामिल मंदिर अधिकारियों ने आवेदन को लेकर जानकारी दी और कहा कि यह चयन प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर ली जाएगी।

CEO के चयन को अंतिम रूप देने पर चर्चा
मंदिर दान में गबन के विवाद के बीच मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या स्थित मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें नए महासचिव की नियुक्ति, तीन रिक्त न्यासी पदों को भरने और राम मंदिर के पहले सीईओ के चयन को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बताया कि सीईओ पद के लिए भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, इसलिए बोर्ड ने चयन प्रक्रिया को चार सप्ताह के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है।

पुजारियों को धार्मिक अनुष्ठानों का देंगे प्रशिक्षण
राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि एक धार्मिक समिति गठित की गई है जिसमें अयोध्या के संत समुदाय के पांच सदस्य और अन्य मंदिर ट्रस्टों के चार सदस्य होंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि राम मंदिर में दैनिक अनुष्ठान वैदिक रामानंदी परंपराओं के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि हमें यहां के 14 मंदिरों के लिए इनकी आवश्यकता है। हम चाहते हैं कि हमारे पुजारी विश्व भर में प्रसिद्ध हों। हम विश्वभर के पुजारियों को धार्मिक अनुष्ठानों का प्रशिक्षण देंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़