दिल्ली सरकार की करावल नगर डबल-डेकर फ्लाईओवर परियोजना,  निर्माण कार्यों को रफ्तार, 88 प्रतिशत कार्य पूरा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार राजधानी की सड़कों और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार राजधानी की सड़कों और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में डबल-डेकर फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण तेजी से चल रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर, घोंडा और बृजपुरी जंक्शन पर इस परियोजना का कार्य चल रहा है। यह 1.40 किलोमीटर लंबी परियोजना यमुना विहार और भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच बनाई जा रही है।

291 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई। इस बैठक में परियोजना के लिए 291 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति दी गई। इस परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का दिल्ली सरकार का लक्ष्य है।

DMRC कर रही परियोजना का निर्माण
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि यह सिर्फ फ्लाईओवर बनाने की परियोजना नहीं है। इसके साथ एलिवेटेड कॉरिडोर, नई सड़कें, फुटपाथ, रोड साइनेज, बिजली, ड्रेनेज, वर्षा जल संचयन और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है। इस पूरी परियोजना का निर्माण DMRC कर रही है।

88 प्रतिशत काम पूरा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई 2026 तक परियोजना का 88 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना के लिए अब तक 220.10 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि साल 2023 में कुछ कार्यों की अनुमति न मिलने के कारण निर्माण कार्य रुक गया था लेकिन अब अनुमति मिलने के बाद डीएमआरसी ने फ्लाईओवर के कार्य को फिर से तेज़ कर दिया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ताकि लोगों की यात्रा सुगम हो सके। दिल्ली की यह पहली इंटीग्रेटेड डबल-डेकर फ्लाईओवर-मेट्रो परियोजना यातायात व्यवस्था को रफ्तार देगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़