पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन…पीएम ने कहा-दोषियों को मिलेगा कठोर दंड

NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिया जाएगा। जिसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस फैसले की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

युवाओं का हित सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शेयर करते हुए कहा कि “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, मामले के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा”।

दोषी को मिलेगी कठोर सजा
प्रधानमंत्री ने कहा कि, “इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गये हैं कि संबंधित विभाग जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें। छात्रों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार की ओर से लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है”। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। इस संबंध में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़