दिल्ली नगर निगम ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 41 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव

दिल्ली नगर निगम ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। MCD ने 41 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव कर दिया है।

दिल्ली नगर निगम ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। MCD ने 41 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस एक्शन की वजह लोगों को पारदर्शी और आसान सेवाएं प्रदान करना है। इस बदलाव को निगम आयुक्त की मंजूरी मिली जिसके बाद यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

MCD ने क्या किया बड़ा बदलाव?
दिल्ली नगर निगम ने ने इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। पहले आदेश में 6 वरिष्ठ अधिकारियों को नए जिम्मे सौंपे गए। वहीं दूसरे आदेश के तहत 6 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 29 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। निगम का मानना है कि इससे विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

MCD का क्या दावा?
MCD के मुताबिक इस बड़े बदलाव का कारण है प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी प्रक्रियाओं को आम लोगों के लिए आसान और पारदर्शी बनाना। लक्ष्य है कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा संपत्तियों को टैक्स के दायरे में लाया जाए। जिससे राजस्व बढ़े और टैक्स प्रणाली ज्यादा व्यवस्थित हो सके। दिल्ली नगर निगम ने इस बदलाव को लेकर दावा किया है कि इससे नागरिकों को टैक्स संबंधी सेवाओं में सरलता आएगी। पहले की तुलना में लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

नए बदलाव के तहत किसे क्या जिम्मेदारी?
बता दें की इस नए बदलाव के तहत नई राकेश कुमार को निदेशक (कार्मिक), निदेशक (ओ एंड एम), प्रशिक्षण और डीसी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुंदन कुमार को सिविल लाइंस जोन के साथ प्रॉपर्टी टैक्स का दायरा बढ़ाने का कार्य सौंपा गया है। एच. कश्यप को श्रम, आयुष और संयुक्त एएंडसी मुख्यालय-1 का जिम्मा सौंपा गया है। साहिल ग्रोवर दक्षिण जोन के साथ करोल बाग जोन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। नगर निगम को उम्मीद है कि इन बदलावों से नागरिक सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़