नीट पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली में जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग लगातार उठती रही। इस विरोध के बीच ही शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री को इस्तीफा भेज गया साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।
सीएम रेखा गुप्ता ने किया पोस्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समर्थन किया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हर ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर, उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने में अहम योगदान दिया। उन्होंने शिक्षा प्रणाली में कई सार्थक सुधार किए। भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिला, तकनीकी और उच्च शिक्षा का विस्तार हुआ और छात्रों के लिए नए अवसर पैदा हुए”।
“राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा”
साथ ही रेखा गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए, उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। यह फ़ैसला सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, गरिमा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र की सेवा में उनके निरंतर प्रयास लगातार नई ऊंचाइयां छूते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ”
गौरतलब है की पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली में सड़क से संसद तक जमकर हंगामा देखने को मिला। लगातार इस्तीफे की मांग के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।












