दिल्ली को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई है। दिल्ली सरकार के इस अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील की थी की इस अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी दें। दिल्ली सरकार के इस अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली सरकार के ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महज 14 दिनों में ही 23.3 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं।
तेज़ी से बढ़ रहा ‘ग्रीन मिशन’
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का यह ‘ग्रीन मिशन’ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में, 70 लाख पौधे लगाने के संकल्प के तहत सिर्फ़ 14 दिनों में 23.3 लाख से ज़्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके तहत 12.39 लाख पेड़ और 10.91 लाख झाड़ियाँ लगाई गई हैं।
अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान
वहीं दिल्ली सरकार की तरफ से यह अपील की गई है कि इस अभियान से ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ के जरिए जुड़ सकते हैं। “माँ के नाम एक पेड़” अभियान का हिस्सा बनकर हरा-भरा दिल्ली बनाने में योगदान दे सकते हैं।
दिल्ली की हरियाली बढ़ाना मकसद
बता दें की यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल से प्रेरणा लेता है, जो लोगों को दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस अभियान का मकसद दिल्ली की हरियाली बढ़ाना और यहां की हवा को ज्यादा साफ करना है।












