पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव, बड़े अधिकारियों के तबादले

परीक्षा विवादों के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया गया है।

परीक्षा विवादों के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया गया है। पेपर लीक और CBSE के डिजिटल मूल्यांकन में गड़बड़ियों समेत शिक्षा मंत्रालय से जुड़े हालिया विवादों के कारण कई बड़े अधिकारियों का तबादला किया गया है।

विनीत जोशी को पद से हटाया
नीट पेपर निक के खिलाफ छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके बीच केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी विनीत जोशी को उच्च शिक्षा सचिव के पद से हटा दिया। बता दें कि सरकार के करीबी माने जाने वाले विनीत जोशी ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में कई अहम पदों पर काम किया है। 30 जून को संजय कुमार के सेवानिवृत होने के बाद से ही विनीत जोशी स्कूल शिक्षा सचिव का काम भी संभाल रहे थे।

विनीत जोशी ने झेली आलोचनाएं
NTA में विनीत जोशी के कार्यकाल के दौरान स्नातक में दाखिले के लिए संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा शुरू की गई। इस अहम परीक्षा में कई गड़बड़ियां सामने आई जिसको लेकर सरकार की आलोचना का सामना भी करना पड़ा। साल 2023 में, जब पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी, तो विनीत जोशी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। उच्च शिक्षा सचिव के पद से हटाए जाने के बाद, जोशी को पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

विवादों के केंद्र में शिक्षा मंत्रालय
पिछले दो महीनों से शिक्षा मंत्रालय विवादों के केंद्र में है। पहले 12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई की ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) व्यवस्था में गलतियों को लेकर विवाद सामने आया और उसके बाद फिर नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्रालय को विरोध का सामना करना पड़ा। वहां हाल के दिनों में और भी अधिकारियों को हटाया गया है। पिछले महीने, मंत्रालय ने CBSE के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता, दोनों को उनके पदों से हटा दिया था।

नीट-यूजी को लेकर दिल्ली में जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध की वजह पेपर लीक मामला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित सख्ती और जवाबदेही की लगातार उठ रही मांगें हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़