प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला, मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं पर की समीक्षा बैठक

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कर्तव्य भवन में प्रल्हाद जोशी ने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शुरू की गई अन्य पहलों के लागू होने की भी समीक्षा की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी बैठक में मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्रालय की पहली बैठक
कार्यभार ग्रहण करते ही प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय की पहली बैठक ली। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंत्रालय की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक के दौरान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रह्लाद जोशी को विस्तार से पूरी जानकारी दी। शिक्षा मंत्रालय के विभिन्न विभागों की वर्तमान स्थिति, चल रही परियोजनाओं की जानकारी मंत्री प्रह्लाद जोशी को दी गई।

प्रल्हाद जोशी के पास कौन से प्रभार?
बता दें कि प्रल्हाद जोशी वर्तमान में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों में शामिल हैं। उनके पास पहले से उपभोक्ता मामले मंत्रालय, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का प्रभार भी है। अब प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिल गई है। जिसके बाद वे  देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम फैसले भी लेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़