द्रास में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का किया जिक्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास में 27वें कारगिल विजय दिवस समारोह में शिरकत की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” को जो सफलता मिली है वो इस बात का प्रमाण है की पाकिस्तान के हर दुस्साहस का भारत मुहंतोड़ जवाब देने में सक्षम में जो पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया
अपने सम्बोधन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि भारत की पाकिस्तान से कोई भी बातचीत नहीं होगी। अगर कोई बातचीत होगी तो वो सिर्फ POK को लेकर ही होगी। उन्होंने पीओके को पाकिस्तान की ओर से अवैध रूप से कब्जा किए गए भारत का अभिन्न अंग बताया।

पाकि‍स्तान पर गरजे रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान में सेना और आतंकवादियों के बीच का अंतर मिट चुका है। पाकि‍स्तान ने आतंकवाद को अपनी राज्य नीति का हिस्सा बना लिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि “पाकिस्तान की सेना न सिर्फ आतंकवादी संगठनों को शरण देती है, बल्कि उनके साथ मिलकर काम भी करती है। इसीलिए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने यह स्पष्ट कर दिया था कि भारत अब आतंकवादियों और उन्हें बढ़ावा देने वाली सरकारों को अलग-अलग इकाई के रूप में नहीं देखता।”

कारगिल युद्ध का जिक्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध को 27 साल बीत चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के रास्ते पूरी तरह से अलग हो गए हैं। “जहां भारत नवाचार के नए रास्ते तलाश रहा है, वहीं पाकिस्तान घुसपैठ के नए रास्ते खोज रहा है। भारत स्टार्टअप तंत्र बना रहा है, वहीं पाकिस्तान आतंकी तंत्र बना रहा है। भारत सेमीकंडक्टर का निर्माण कर रहा है; पाकिस्तान आत्मघाती हमलावरों को तैयार कर रहा है”। रक्षा मंत्री ने कहा कि “हमारे रास्ते अलग हैं, अगर पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से हमारी समृद्धि के रास्ते में बाधा डालने का प्रयास करता है, तो हमारी रक्षा बल मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़