विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026, पीएम ने की ‘मेरा युवा भारत-माई भारत’ की सराहना

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभागियों से संवाद किया।

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभागियों से संवाद किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा युवा भारत-माई भारत’ मंच की सफल स्थापना का जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सराहना करते हुए कहा कि इसका विस्तार देश के करोड़ों युवाओं तक हो चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में युवा नेटवर्क द्वारा सक्रिय रूप से किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है ।

400 से ज्यादा युवाओं का चयन
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा,”आज माई भारत के युवा साथी पूरे देश में अत्यंत प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं।” विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के दौरान इस जमीनी-स्‍तर की पहल की शुरुआत को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने उस विज़न को स्पष्ट किया, जिसके तहत युवाओं को आभासी संवाद से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर देश की वास्तविकताओं को समझने के लिए प्रेरित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख के सीमावर्ती गांवों में युवाओं को भेजने का उद्देश्य उन्हें स्थानीय संस्कृति से परिचित कराना है। पीएम ने बताया कि तीन लाख प्रतिभागियों में से 400 से ज्यादा युवाओं का चयन इस उद्देश्य के लिए किया गया।

वीर जवानों को किया नमन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों के महान बलिदानों को भी नमन किया। पीएम ने कहा कि ,”हमारे वीर जवानों ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विजय का परचम फहराया और विकसित वाइब्रेंट विलेज का यह पूरा अनुभव वास्तव में अद्भुत रहा है।”

राष्ट्रीय विज़न का विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित गांवों को मूलभूत आधारशिला बताया। पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं की सक्रिय और जमीनी स्तर पर भागीदारी ना सिर्फ विकसित भारत के व्यापक राष्ट्रीय विज़न का विस्तार करती है, बल्कि देश की प्रगति में सार्थक योगदान देने के उनके व्यक्तिगत संकल्प को भी सुदृढ़ बनाती है। पीएम मोदी ने कहा, “जब देश का युवा जमीनी स्तर से सक्रिय रूप से जुड़ता है, तो वह विकसित भारत के व्यापक विज़न को और ज्यादा विस्तृत बनाता है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़