‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर पीएम का आह्वान, देशवासियों से कहा-अभियान को आगे बढ़ाएं… स्वतंत्रता दिवस के लिए भी मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है की इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को आगे बढ़ाएं।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है की इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को आगे बढ़ाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपील की कि देशवासी इस साल भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को बेमिसाल उत्साह और गर्व के साथ आगे बढ़ाएं।

‘स्वतंत्रता का महापर्व मनाएंगे’
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने कहा, “हम अपनी स्वतंत्रता का महापर्व भी मनाएंगे। 15 अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। ये उन असंख्य वीरों को याद करने का दिन है, जिन्होंने ‘भारत माता’ की स्वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। उनके त्याग और तपस्या की वजह से आज हमारे हाथ में तिरंगा है। इस तिरंगे में हमारे संविधान के आदर्श हैं।”

‘पूरे देश को अद्भुत भावना से जोड़ा’
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “पिछले कुछ वर्षों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश को एक अद्भुत भावना से जोड़ा है। इस साल भी हमें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाना है। अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराना है।”

देशवासियों से पीएम का आह्वान
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि, “हर साल 15 अगस्त से पहले आप मुझे बहुत से विचार और सुझाव भेजते हैं। इस साल भी आप अपने विचार ‘माईगव’ पर जरूर साझा कीजिए। मुझे आपके सुझावों का इंतजार है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़