धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- “पद से ज्यादा देश का युवा जरूरी”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है।

NEET पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेन्द्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिस पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। जहां विपक्ष इसे विरोध प्रदर्शन की जीत बता रहा है। वही सत्ता पक्ष ने धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे का समर्थन किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है।

देश, देशवासी और युवा पीढ़ी प्राथमिकता
अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार के लिए देश, देशवासी और युवा पीढ़ी प्राथमिकता है। बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए देश, युवा और छात्र से ज्यादा कोई भी पद महत्वपूर्ण नहीं हैं। और इसी का उदाहरण है आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का अपने पद से इस्तीफा देना।

छात्रों को मिलेगा पूरा न्याय
अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के खिलाफ जरूरी सुधार लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को सख्त से सख्त  सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो फैसले लिए हैं वो तारीफ के काबिल है। गृह मंत्री ने भरोश जताया कि ये फैसले NEET परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को पूरा न्याय दिलाएंगे।

अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान की उपलब्धियां गिनवाई और अपनी पोस्ट में लिखा, “अपने कार्यकाल के दौरान, धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को प्रभावी ढंग से लागू करने, मातृभाषा में परीक्षा की व्यवस्था करने, पीएम श्री स्कूलों का विस्तार करने, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास और उद्योग-] शिक्षा जगत के बीच तालमेल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।”

गौरतलब है की दिल्ली में बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। जिसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई। कोई तो जश्न मनाता हुआ दिखा तो कोई इस इस्तीफे पर भावुक भी हुआ।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़