बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- ‘वोकल फॉर लोकल’ को मिल रही नई ताकत

मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने खादी को बढ़ावा देने की अपील की जिस पर नितिन नवीन ने कहा कि आने वाले समय में खादी और हथकरघा भारत की पहचान को और मजबूत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के कदमकुआं स्थित पीरमोहानी-लोहानीपुर इलाके में स्थानीय लोगों और अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुना।

वैश्विक पहचान दिलाने का मंच
कार्यक्रम के बाद नितिन नवीन ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के लोगों की ओर से किए जा रहे नवाचारों, सामाजिक प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण की पहलों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने का एक प्रभावी मंच बन गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक प्रयोगों और प्रयासों की जानकारी लोगों तक पहुंचती है।

‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती
नितिन नवीन ने कहा कि इस कार्यक्रम से आम नागरिकों को प्रेरणा मिलती है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने खादी को बढ़ावा देने की अपील की जिस पर नितिन नवीन ने कहा कि आने वाले समय में खादी और हथकरघा भारत की पहचान को और मजबूत करेंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

देश आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ रहा
उन्होंने कहा कि भारत आज खेल, संस्कृति, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और ऊर्जा के बल पर देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा और भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़