काँवड़ यात्रा के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कांवड़ समितियों की वित्तीय सहायता में की बढ़ोतरी

दिल्ली सरकार ने कांवड़ समितियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

सावन में भोले बाबा के दर्शनों के लिए काँवड़िए यात्रा पर निकलेंगे। जिनके स्वागत के लिए दिल्ली सरकार भव्य तैयारियां करने में जुटी हुई है। काँवड़ यात्रा में काँवड़ियों को हर सुविधा मिले इसके लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने कांवड़ समितियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या, महंगाई और शिविर संचालन के खर्च को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

15 लाख रुपये की गई वित्तीय सहायता
दिल्ली सरकार के फैसले के तहत सबसे बड़ा बदलाव 20,000 वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्र वाले कांवड़ शिविरों के लिए किया गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने 6 से 12 दिनों तक चलने वाले बड़े शिविरों की अनुदान राशि 11 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं, इसी श्रेणी में 3 से 5 दिनों तक चलने वाले शिविरों की सहायता 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है।

शिविरों का बढ़ाया गया बजट
वहीं राज्य सरकार ने छोटे-बड़े सभी श्रेणियों के शिविरों की अनुदान राशि बढ़ाई गई है। 3-5 दिन के लिए 15,001 से 20,000 वर्गफुट के शिविरों के लिए वित्तीय सहायता 8 लाख रुपए कर दी गई है। वहीं 6-12 दिन के लिए चलने वाले शिविरों के लिए 9 लाख रुपए होगी। 10,001 से 15,000 वर्गफुट के लिए 3-5 दिन के लिए 6 लाख सहायता राशि की गई है। वहीं 6-12 दिन के लिए 8 लाख रुपए मिलेंगे। 5,001 से 10,000 वर्गफुट के लिए सहायता राशि बढ़ाकर 3 लाख और 5 लाख रुपए की गई है।

1,200 यूनिट तक मिलेगी मुफ्त बिजली
वहीं कांवड़ समितियों को पहले की तरह 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। समय पर कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे। 1,200 यूनिट से ज्यादा की खपत पर अतिरिक्त खर्च समितियों को खुद वहन करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़