दिल्ली में ‘टॉय सेक्टर प्लेबुक’ का शुभारंभ, पीयूष गोयल ने कहा- दुनिया भर के बाजारों में भारतीय खिलौनों की डिमांड

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की है। इसका लक्ष्य होगा की 2032 तक ग्लोबल खिलौना बाजार में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जाए।

केंद्र सरकार खिलौना सेक्टर को सहयोग देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की है। इसका लक्ष्य होगा की 2032 तक ग्लोबल खिलौना बाजार में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जाए। इसी लक्ष्य को पाने के लिए जरूरी उपायों की पहचान टास्क फोर्स के जरिए की जा सकती है।

टास्क फोर्स के छह उद्देश्य
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार टास्क फोर्स इसमें छह उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करेगा। जिसमें पहला वैश्विक मूल्य शृंखलाओं के साथ एकीकरण है। दूसरा विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना और इसी के साथ अन्य मूल्य शृंखला की बाधाओं को दूर करना, कुशल कार्यबल और रोजगार अवसर सृजित करना, डिजाइन और नवाचार को सक्षम करना और व्यापार करने में आसानी को बढ़ाना इस छह उद्देश्यों में शामिल  है।

‘टॉय सेक्टर प्लेबुक’ का शुभारंभ
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘टॉय सेक्टर प्लेबुक’ का शुभारंभ भी किया। इसका मकसद उन भागीदारों के लिए एक व्यावहारिक संसाधन के तौर पर काम करना है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाजारों में अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को मज़बूत करना चाहते हैं।

‘विकसित भारत’ की दिशा में सफलता
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि भारत के खिलौना उद्योग की उल्लेखनीय प्रगति हुई है जो ‘विकसित भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता को दर्शाती है। दुनिया भर के बाजारों में भारतीय निर्मित खिलौनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

भारतीय खिलौना ब्रांड बनाने का आग्रह
मंत्री ने कहा की दुनिया भर में भारतीय निर्मित खिलौनों की अलग पहचान बने। और भारतीय खिलौनों की डिमांड बढ़ने से विकसित भारत का सपना साकार होगा। इससे देश को आर्थिक मजबूती मिलेगी।  उन्होंने उद्योग जगत से वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त भारतीय खिलौना ब्रांड बनाने का आग्रह किया।  

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़