दिल्ली में पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने पीएम मोदी से राज्य के समग्र विकास और जन कल्याण पर विस्तृत चर्चा की। राज्य की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र, किसानों और मजदूरों की चिंताओं समेत कई अहम मुद्दों से उन्होंने पीएम मोदी को अवगत करवाया।
सकारात्मक माहौल में चर्चा
वहीं इस मुलाकात के बाद ढिल्लों ने केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह मुलाकात बेहद सकारात्मक माहौल में हुई। जो भी मुद्दे पीएम नरेंद्र मोदी के सामने रखे गए उन्होंने बहुत गंभीरता से हर मुद्दे को सुना।
पीएम मोदी ने अपने अनुभव बताए
केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि इसके अलावा चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में पंजाब में जो काम किया उसके अपने अनुभव भी साझा किए। ढिल्लों ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर होने के बावजूद, प्रधानमंत्री मोदी जमीनी स्तर पर पंजाब से घनिष्ठ रूप से जुड़े रहे।
पंजाब की आप सरकार पर निशाना
उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर वार करते हुए कहा कि, आप सरकार की नाकामियों और दिशाहीन नीतियों के कारण पंजाब हर क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है चाहे आर्थिक हो या प्रशासनिक क्षेत्र। दोनों ही अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसान और मजदूर घोर संकट से जूझ रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी सरकार सिर्फ झूठे दावों और प्रचार से ही अपना काम चल रही है।
राज्य के विकास को दिशा
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व और पंजाब के प्रति अटूट प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है। आज जो भी चर्चा हुई है वो सकारात्मक माहौल में हुई है। यह राज्य के विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगी।












