कृषि मंत्री शिवराज चौहान और तेलंगाना सीएम की अहम मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से अहम मुलाकात की।

दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से अहम मुलाकात की। इस मूलकर के दौरान कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि, ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सूखा प्रबंधन के साथ-साथ कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

सीएम का केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध
बैठक के दौरान सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लगभग 11.56 लाख पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सहयोग दे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों का आकलन करने के लिए विशेषज्ञ दल भेजने का भी अनुरोध किया।

‘कृषि मित्र’ मॉडल का जिक्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘कृषि मित्र’ मॉडल के माध्यम से किसानों को खेत स्तर पर समयबद्ध सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही 70 लाख से ज्यादा किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया गया है, जिसके आधार पर उर्वरकों की उपलब्धता, ऑनलाइन बुकिंग और वितरण को पारदर्शी बनाया गया है।  

कंटिंजेंसी प्लान तैयार करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में कम वर्षा के बावजूद फसल कवरेज पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ज्यादा है। किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक जिले के लिए कंटिंजेंसी प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि कम पानी में होने वाली फसलों और उपयुक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता
वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों का हित केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिवराज सिंह चौहान ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों के वैज्ञानिक आकलन, समयबद्ध सहायता और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राज्य सरकार और कृषि विश्वविद्यालयों के सहयोग से राज्य के लिए वैज्ञानिक कृषि रोडमैप तैयार करने पर बल दिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़