प्रधानमंत्री केन्द्र सरकार के सचिवों के साथ उच्च स्तरीय मंथन किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर इस दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। जिनमें वित्त एवं अर्थव्यवस्था, वाणिज्य एवं उद्योग, प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से जुड़े मंत्रालयों और विभागों के भावी कार्य योजना शामिल है।
सभी विभागों को निर्देश
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस बैठक का उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में प्रगति को और तेज़ करना रहा। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने मंत्रालयों और विभागों के बीच मजबूत टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
स्वदेशी तकनीकों को विकसित करना प्राथमिकता
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के नागरिक ही सदैव शासन व्यवस्था के केंद्र में रहने चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि हर फैसला और नीति आम-नागरिक के हितों और आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि स्वदेशी तकनीकों को विकसित करने को भी समान प्राथमिकता दिया जाना चाहिए।
साइबर खतरों के प्रति सतर्कता जरूरी
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साइबर खतरों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। साइबर सुरक्षा पर खास ध्यान देना जरूरी है। प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ डिजिटल प्रणालियों और अवसंरचना को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है और इस के लिए साइबर सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।












