सीएम योगी ने भदोही जिले का नाम फिर किया रविदास नगर, रविदासिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने किया धन्यवाद

ग़ाज़ीपुर में बीजेपी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में रविदासिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वाराणसी से भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा की गई थी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से सीएम योगी ने यह घोषणा की थी जिसके लिए रविदासिया समाज ने सीएम योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का स्वागत किया है। ग़ाज़ीपुर में बीजेपी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में रविदासिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की और इस दौरान उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त
इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह फैसला संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रति और रविदासिया समाज की भावनाओं का सम्मान है। मुख्यमंत्री को इस फैसले के लिए समाज तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता है। इसी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने यह भी विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और सहयोग से समाज के उत्थान और विकास के लिए भविष्य में भी सकारात्मक फैसले लिए जाते रहेंगे।

सीएम योगी का ऐतिहासिक फैसला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला ऐतिहासिक है। इस अवसर पर श्री गुरु रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, वाराणसी के सचिव धर्मपाल सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर जिले का नाम होना उनके अनुयायियों के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। इससे समस्त रविदासिया समाज और दलित समाज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

समाजवादी पार्टी पर निशाना
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं संत रविदास नगर के पूर्व जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने इस अवसर पर  कहा कि समाजवादी पार्टी ने जनपद का नाम बदलकर संत रविदास के सम्मान को ठेस पहुंचाई थी। अब जनपद का नाम दोबारा संत रविदास नगर किए जाने से समाज के लोग बेहद खुश हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़