प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया है। जो विशेष रूप से 100 सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस अभियान के जाए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। जिसे लेकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भी युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की देशवासियों से अपील की है।
सीएम रेखा गुप्ता का संदेश
इस अभियान को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अभियान को लेकर कहा कि “आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं, वह अभियान व्यक्ति के लिए है, परिवार के लिए है, समाज के लिए भी है और सबसे बड़ी बात है ये राष्ट्र के लिए है। विकसित भारत संकल्प अभियान के लिए नशामुक्त युवा, इस मूवमेंट का नाम ही इसके संकल्प को स्पष्ट करता है।”
विकसित भारत का लक्ष्य
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “आज जब देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है तो इसके लिए आवश्यक है देश का युवा तन से स्वस्थ हो, मन से स्वस्थ हो, आत्मविश्वास से भरपूर हो और ड्रग्स जैसी घातक आदत से हमेशा हमेशा दूर ही रहे। यही इस अभियान का उद्देश्य है।”
जन भागीदारी का आह्वान
सीएम रेखा गुप्ता ने भी इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी का आह्वान किया है ताकि युवाओं को नशे के दलदल में जाने से बचाया जा सके। देश की जनता से आह्वान किया गया है कि नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान जरूर दें।












