दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना के पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। पूर्वी दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से पंजीकरण पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसके साथ ही अब पात्र महिलायें इस योजना के तहत पंजीकरण कर सकती है। आज पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। करीब 17 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
पात्र महिलायें कहाँ कराएं पंजीकरण?
बता दें कि पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने 2,500 रुपए दिए जाएंगे। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी ही साथ ही महिलायें आत्मनिर्भर बनेगी। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से सभी पात्र महिलाएं dly.delhi.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
दो हिस्सों में दी जाएगी राशि
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि दिल्ली सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। बता दें की इस योजना के लिया पत्र महिलायें आज से रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को दो हिस्सों में राशि दी जाएगी। जिसमें डिजिटल वॉलेट करेंसी के रूप में 1 हजार रुपए दिए जाएंगे, वहीं 1,500 रुपए रिकरिंग फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए दिए जाएंगे।












