तेलंगाना सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वो राज्य की जनता के स्वास्थ्य, विकास, रोजगार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य में थैलेसीमिया और ‘सिकल सेल एनीमिया’ के मरीजों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि राज्य में इन बीमारियों के जूझ रहे सभी मरीजों को पेंशन दी जाएगी।
15 अगस्त से पेंशन वितरण शुरू
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों की पहचान करें। जिसके बाद राहत मंजूर करने की प्रक्रिया तुरंत
शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने एक बैठक में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को पहचाने गए लाभार्थियों के लिए पेंशन का वितरण शुरू करने का निर्देश दिया। यह पेंशन वितरण 15 अगस्त से शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
सीएम के अधिकारियों को जरूरी निर्देश
साथ ही सीएम ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्य में सभी विधवाओं, जीवनसाथी के बिना रह रही महिलाओं, बुनकरों और ताड़ी निकालने वालों को मौजूदा योजना के अनुसार पेंशन मिले। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य के प्रत्येक गांव में पक्की सड़क होनी चाहिए और ग्राम पंचायत कार्यालय जरूर होना चाहिए। वहीं अल नीनो की स्थिति के कारण कम बारिश की आशंका को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति के संबंध में उचित सावधानी बरती जाए।












